
इंदौर. लसूड़िया क्षेत्र में घर के भीतर अचानक गिरे 30 वर्षीय युवक की अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू की है.
सेटेलाइट जंक्शन कॉलोनी निवासी शिवलेश मिश्रा बीएसएनएल में कार्यरत थे. मकान मालिक दिग्विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि कल शाम शिवलेश अचानक घर में गिर पड़े. हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मामले में थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी.
Next Post
गुम मोबाइल से फोन-पे चालू कर खाते से 3.34 लाख निकाले
Fri Sep 11 , 2026
इंदौर. सांवेर क्षेत्र में गुम हुए मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर अज्ञात व्यक्ति ने फोन पे चालू किया और बैंक खाते से 3.34 लाख रुपए निकाल लिए. सांवेर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है. धरमपुरी में रहने वाले 73 वर्षीय मदनलाल चौहान ने पुलिस की […]

You May Like
-
1 year ago
काली गिट्टी का अवैध परिवहन करते दो डंपर जब्त
-
9 months ago
भारत के निर्यात में बढ़ोतरी, एक अच्छा संकेत
-
2 months ago
आलमपुर में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन