अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन घायल, दो की हालत गंभीर

इंदौर: शहर के व्यस्त सांवेर रोड पर सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में दो पुरुष और एक महिला घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना सुबह करीब 10 बजे की है. बाइक सवार तीनों लोग सांवेर रोड स्थित अरविंदो अस्पताल के सामने, कालिंदी गोल्ड न्यू विजय नगर क्षेत्र के समीप से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दो घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक को सामान्य चोटें बताई जा रही हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं

Next Post

दिल्ली में शर्टलेस प्रदर्शन पर छिड़ा सियासी संग्राम, भाजपा का राहुल गांधी के आवास पर जोरदार हल्ला बोल, वीरेंद्र सचदेवा और मनोज तिवारी हिरासत में

Sat Feb 21 , 2026
नई दिल्ली | दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। इस घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित […]

You May Like

Play sound