
आमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शनिवार को बैतूल जिले के आमला विधानसभा क्षेत्र में आमला-रमली मार्ग पर बेल नदी पर प्रस्तावित पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। यह परियोजना 2.59 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत की गई है। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, सारणी नगरपालिका अध्यक्ष किशोर वरदे, जनपद अध्यक्ष गणेश यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और विकास को नई गति मिलेगी।
