सतना : नाबालिग लडक़ी के साथ छेड़छाड़ की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जब पुलिस टीम पकडऩे के लिए पहुंची तो आरोपी ने हमला कर दिया. हलांकि आरोपी को पकडक़र सलाखों के पीछे भेज दिया गया. लेकिन इस कार्रवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रहने वाली नाबालिग लडक़ी के सााथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी.
जिसकी शिकायत नाबालिग द्वारा थाने पहुंच कर की गई. इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी अभिषेक मिश्रा पिता राम गोपाल मिश्रा उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम घोरकाट के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी. इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम आरोपी को पकडऩे के लिए पहुंच गई. लेकिन पुलिस कर्मियों को सामने देख आरोपी ने न सिर्फ अभद्रता करनी शुरु कर दी बल्कि पह मारपीट पर भी उतारु हो गया.
इसी दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर हमला भी कर दिया. जिसके चलते पुलिस टीम में शामिल सुमेर सिंह चोटिल हो गए. लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया. आरोपी के विरुद्ध पुलिसकर्मी से मारपीट की धाराओं में इजाफा करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.
