लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 के लिए क्रिकेट क्वालिफ़िकेशन सिस्टम को मिली मंजूरी

लाजेन ( स्विट्जरलैंड) 29 जून (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमिटी (आईओसी) ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए क्वालिफिकेशन सिस्टम को मंजूरी दे दी है। आईओसी के एग्जीक्यूटिव बोर्ड (ईबी) की मंज़री के बाद, लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों में क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए क्वालिफिकेशन सिस्टम अब जारी कर दिया गया है तथा सर्फ़िंग क्वालिफिकेशन सिस्टम में भी अपडेट किया गया हैं।

128 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हो रही है, जहां पुरुष और महिला दोनों वर्गों में टी-20 प्रारुप में छह-छह टीमें स्वर्ण पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी होंगे।

जो प्रशंसक इस रोमांच का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे अगस्त में होने वाले अगले लॉस एंजिल्स 2028 टिकट सेल के लिए आधिकारिक एलएस 28 वेबसाइट पर साइन अप कर सकते हैं। जिन लोगों ने अभी तक साइन अप नहीं किया है, उनके लिए रजिस्ट्रेशन 22 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा।

 

Next Post

यूक्रेनी हमलों के बीच पुतिन ने ईंधन की कमी स्वीकार की, उत्पादन बढ़ाने का दिया निर्देश

Mon Jun 29 , 2026
मॉस्को, 29 जून (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार स्वीकार किया है कि यूक्रेन द्वारा तेल अवसंरचना पर लगातार किए जा रहे हमलों के कारण देश को “कुछ हद तक ईंधन की कमी” का सामना करना पड़ रहा है और सरकार ईंधन उत्पादन बढ़ाने तथा तेल प्रतिष्ठानों […]

You May Like