सारनी। सेफ क्लिक अभियान के समापन पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारनी में साइबर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साइबर के सवालों पर क्विक जवाब देने वाली छात्राओं को उपहार दिये गए. बुधवार को सेफ क्लिक अभियान का समापन कन्या शाला मे किया गया.कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग तथा साइबर अपराधों से बचाव के बारे मे सवाल पूछे गये. सही जवाब देने वाली छात्राओं को उपहार दिये गये.थाना प्रभारी जयपाल इनवाती ने कहा कि आज के डिजिटल दौर में जागरूकता ही सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है। छोटी सी लापरवाही आर्थिक नुकसान और मानसिक परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज पर तुरंत सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के लिए एवं शिकायत प्रक्रिया की समझाईश दी गई।कार्यक्रम के दौरान एसआई प्रीति पालेवाल आरक्षक मोहित भाटी, महिला आरक्षक लक्ष्मी, महिला आरक्षक वर्षा सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। छात्राओं को साइबर सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई.
