दमोह: जिला पुलिस बल दमोह द्वारा पीजी कॉलेज में आयोजित ब्राइटर माइंड्स अल्फा प्रोग्राम टेक्निकल ट्रेनिंग का समापन समारोह मंगलवार को संपन्न हुआ. कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस)मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे.समारोह में सागर से आईं प्रतिभा जी, सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, टीआई यातायात दलबीर सिंह मार्को, सूबेदार अभिनव साहू व मास्टर ट्रेनर करन उपस्थित रहें.
इस दौरान बच्चों ने तरह-तरह के जादू दिखाकर सभी का मन मोह लिया। साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां भी दी गईं। एसपी कलादगि (आईपीएस) ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और ब्राइटर माइंड्स प्रोग्राम को मानसिक विकास के लिए उपयोगी बताया.
