छतरपुर में जगह-जगह सजी गन्ने के रस की दुकानें, पारा चढ़ते ही बेहाल हुए लोग

छतरपुर: छतरपुर जिले में मार्च के महीने में ही सूर्य देव के तेवर तीखे होने लगे हैं। जिले का तापमान तेजी से बढ़ने के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है और लोग भीषण गर्मी व उमस से बचने के लिए जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में गर्मी से राहत पाने के लिए शहरवासी शीतल पेय पदार्थों, विशेषकर गन्ने के रस का सहारा ले रहे हैं।

शहर के मुख्य चौराहों, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में इन दिनों गन्ने के रस की चरखियां फिर से चलने लगी हैं। गर्मी से बेहाल लोग अपने आप को ‘कूल’ रखने के लिए गन्ने के रस का आनंद लेते देखे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का भी मानना है कि गन्ने का रस न केवल शरीर को तुरंत ऊर्जा देता है, बल्कि शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) को भी रोकता है।

गन्ने का रस बेच रहे दुकानदारों का कहना है कि अचानक बढ़ी गर्मी के कारण ग्राहकों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। पुदीना, नींबू और अदरक के साथ तैयार यह ‘देसी जूस’ लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। लोग कोल्ड ड्रिंक्स के बजाय प्राकृतिक और ताजे गन्ने के रस को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रशासन ने भी लोगों को सलाह दी है कि वे तेज धूप में बाहर निकलते समय पर्याप्त पानी पिएं और सावधानी बरते।

Next Post

कांठिया मंदिर में यादव समाज की बैठक, दिनेश यादव बने अध्यक्ष

Fri Mar 20 , 2026
सिलवानी: नगर के कांठिया मंदिर परिसर में यादव समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के पिछले वर्ष के कार्यक्रमों और गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान समाज के सदस्यों ने एकजुट होकर अपने विचार रखे और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की।बैठक में समाज […]

You May Like