भारतीय टीम ने बिली जीन किंग कप में हांगकांग को 2-1 से हराया

पुणे, 11 अप्रैल (वार्ता) भारतीय टीम ने हांगकांग को 2-1 से हराकर बिली जीन किंग कप एशिया-ओशिनिया ग्रुप 1 में अपना विजयी अभियान जारी रखा है।

पुणे के महालुंगे बालेवाड़ी टेनिस कॉम्प्लेक्स में गुरुवार को खेले गये मुकाबले में वैदेही चौधरी के दमदार प्रदर्शन करते हुए भारत को टूर्नामेंट के तीसरे दिन शानदार शुरुआत दी। अहमदाबाद की इस युवा खिलाड़ी ने टाई-ब्रेकर तक खिंचा पहला सेट कड़े संघर्ष के साथ मुकाबल 10-8 से जीता। दूसरे सेट में वह बिना समय गंवाए शुरुआत से ही अपनी प्रतिद्वंद्वी पर हावी रही और दो घंटे, तीन मिनट तक चले मैच को 7-6 (10-8), 6-1 से जीत लिया। इस जीत के साथ भारत को हांगकांग के खिलाफ 1-0 की बढ़त मिली।

दोनों देशों के बीच दूसरे एकल मुकाबले में, श्रीवल्ली भामिदीपती ने टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए तीन मैचों के बाद अपना शत-प्रतिशत रिकॉर्ड जारी रखा। भारत के युवा स्टार श्रीवल्ली ने दो घंटे, 27 मिनट तक चले मुकाबले का पहला सेट टाईब्रेक में 8-6 से जीता, लेकिन उसके बाद उनकी हांगकांग की प्रतिद्वंद्वी ने वापसी की। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी आठ ऐस के साथ 7-6, 2-6, 6-3 से महत्वपूर्ण जीत हासिल करने में सफल हुई। इस जीत से भारत मुकाबले में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई।

दिन का अंतिम मुकाबला युगल मुकाबले में अंकिता रैना और प्रार्थना थोम्बरे की भारतीय जोड़ी की भिड़ंत यूडिस चोंग और हांग यी कोडी वोंग से हुई। भारतीय जोड़ी ने इस कठिन मुकाबले में पहला सेट टाई-ब्रेक में जीता, लेकिन हांगकांग की जोड़ी ने दूसरे सेट में वापसी करके अपना दबदबा बनाया और बेहतर प्रदर्शन जारी रखते हुए अंतिम सेट जीत लिया। हांगकांग की जोड़ी ने यह युगल मुकाबला 7-6, 3-6, 11-13 से जीता।

Next Post

भारत पेट्रोल पंप के सामने लगी आग, इलाके में अफरा-तफरी

Fri Apr 11 , 2025
इंदौर: गीता भवन क्षेत्र में शुक्रवार को भारत पेट्रोल पंप के सामने अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय क्षेत्र में भारी ट्रैफिक था, जिससे स्थिति और भी चिंताजनक हो गई। आग की लपटें देखते ही राहगीरों में भगदड़ मच गई। स्थानीय […]

You May Like