इंदौर: गीता भवन क्षेत्र में शुक्रवार को भारत पेट्रोल पंप के सामने अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय क्षेत्र में भारी ट्रैफिक था, जिससे स्थिति और भी चिंताजनक हो गई।
आग की लपटें देखते ही राहगीरों में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग पर काबू पाया गया। हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग के कारण आसपास की कुछ दुकानों को नुकसान पहुँचा है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर तैनात है और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। आग लगने से यहां की केबल लाइन भी पूरी तरह जल गई है।
