12 वर्षीय बच्ची पर गिरी बिजली, मौत

शहडोल। शनिवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर 3 बजे के आसपास आसमान में घने बादल छाए। कुछ ही देर में तेज बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। बारिश करीब आधे घंटे तक चली।

इस दौरान सोहागपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में 12 वर्षीय नंदिनी बैगा की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। नंदिनी अपने नाना-नानी के घर रह रही थी। वह बारिश शुरू होने पर घर के बाहर सूख रहे कपड़े समेटने गई थी। तभी उस पर बिजली गिर गई।

गांव के पंच ने इस घटना पर दुख जताते हुए लोगों से बारिश के मौसम में सतर्क रहने और बच्चों को घर के बाहर न भेजने की अपील की है। बारिश से जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई।

Next Post

करंट लगने से अलग-अलग जगह दो की मौत 

Sat May 3 , 2025
दमोह.करंट लगने से अलग-अलग जगह युवक सहित दो की मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि भोला उर्फ अजय पिता हल्ले लोधी उम्र करीब 23 वर्ष निवासी जोरतला थाना नोहटा को बिजली का झटका लगने से उपचार के लिए दमोह जिला […]

You May Like