
ग्वालियर। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आज श्रीधाम एक्सप्रेस से भोपाल से ग्वालियर आए। रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत कर अगवानी की। स्टेशन से वे अपने सरकारी निवास 29, रेसकोर्स रोड रवाना हुए। विधानसभा अध्यक्ष तोमर का आज ग्वालियर चंबल अंचल में व्यस्त कार्यक्रम रहा। रेल्वे स्टेशन पर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक जैन आदि नेताओं ने उनका स्वागत किया।
