
दमोह.करंट लगने से अलग-अलग जगह युवक सहित दो की मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि भोला उर्फ अजय पिता हल्ले लोधी उम्र करीब 23 वर्ष निवासी जोरतला थाना नोहटा को बिजली का झटका लगने से उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था, वहीं 35 वर्षीय लल्लू पिता कैलाश वंशवर्ती निवासी गडरयाऊ कोतवाली पुताई, पुट्टी करते समय करंट लगने से इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया था,जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस ने दोनों शव को सुरक्षित जिला अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिए गए हैं, सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे.
