पाकिस्तानी महिला से शादी की बात छिपाने वाला सीआरपीएफ जवान बर्खास्त

नई दिल्ली 03 मई (वार्ता) केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने पाकिस्तान की महिला से शादी करने की बात छिपाने वाले जवान मुनीर अहमद की इस हरकत पर गंभीर रुख अपनाते हुए उसे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।

बल के आधिकारिक सूत्रों ने जवान के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि की है।

सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जवान के इस कदम को बल ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक पाया है। बल ने कहा है कि पाकिस्तानी महिला के वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद उसे शरण दिया जाना किसी भी तरीके से उचित नहीं है।

उल्लेखनीय है कि मुनीर अहमद की इस हरकत का खुलासा उस समय हुआ जब पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने यहां रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए। जब इस जवान की पत्नी पाकिस्तान जाने के लिए अटारी सीमा पहुंची तो उसके वकील ने बताया कि उसे अदालत से राहत मिल गई है और अब उसे पाकिस्तान नहीं जाना पड़ेगा। इसके बाद बल को पता चला कि जवान ने पाकिस्तान की महिला शादी की बात छिपा रखी थी। बल ने इसे गंभीरता से लेते हुए जवान को बर्खास्त कर दिया।

Next Post

जनता देशद्रोहियों को जवाब देगी और श्री मोदी आतंकवादियों को

Sat May 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस द्वारा फिर से सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़े करने को सेना और देश की भावनाओं का अपमान बताते हुए शनिवार को कहा कि यह कांग्रेस की भारत के मनोबल को तोड़ने तथा पाकिस्तान के पक्ष में […]

You May Like