नगरपरिषद कंप्यूटर ऑपरेटर 7 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया

नीमच। जिले के जीरन में लोकायुक्त टीम ने नगर परिषद के कंप्यूटर ऑपरेटर को 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी चैनसुख बैरागी ने संबल योजना के तहत मृतक की 2 लाख सहायता राशि के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत लिए रुपए आरोपी के बेडरूम में पलंग के गद्दे के नीचे से बरामद हुए हैं। शिकायतकर्ता भरत कुमार भट्ट की मां सागर बाई का स्वर्गवास 20 मई 2024 को हुआ था। उन्होंने मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के तहत सहायता राशि के लिए आवेदन किया था।

भरत कुमार ने 18 अगस्त को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक आनंद यादव के पास शिकायत दर्ज कराई। जांच में मांग प्रमाणित पाई गई। आरोपी ने पहली किश्त के रूप में 7 हजार रुपए मांगे। लोकायुक्त टीम ने ट्रैप लगाया और आरोपी को उसके निवास पर रिश्वत लेते पकड़ा।

Next Post

हाईवे में रेत से फिसला शिक्षक, ट्राले से हुई मौत

Mon Sep 1 , 2025
मंडला। अंजनिया चौकी क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 मार्ग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। बाइक पर सवार शिक्षक रेत से फिसलने के बाद अनियंत्रित होकर एक ट्रॉले की चपेट में आ गया। जिससे शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। […]

You May Like