ग्वालियर व्यापार मेला: लौटी रौनक, चार दिन में बिकीं 4000 गाड़ियां

ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेले में रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट के ऐलान के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त रौनक लौट आई है. महज चार दिनों में करीब 4000 गाड़ियां बिक चुकी हैं और करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ है.ग्वालियर व्यापार मेला इस बार वाहन खरीदने वालों के लिए बड़ा मौका बनकर आया है. जैसे ही सरकार ने रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट देने का ऐलान किया, वैसे ही मेले के ऑटोमोबाइल सेक्टर में ग्राहकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी. पहले जहां स्टॉल सूने नजर आ रहे थे, अब वहां खरीदारों की चहल-पहल दिख रही है. महज चार दिनों के भीतर लगभग 4000 गाड़ियां बिक जाना इस बात का साफ संकेत है कि टैक्स छूट ने बाजार को नई जान दे दी है.

मेले में सरकार की ओर से रोड टैक्स में 50 फीसदी छूट का ऐलान भले ही कुछ देर से हुआ हो, लेकिन इसका असर तुरंत नजर आने लगा. ऑटोमोबाइल सेक्टर में अचानक रौनक लौट आई और कार-बाइक खरीदने वालों की संख्या तेजी से बढ़ गई. ग्राहक लंबे समय से इस छूट का इंतजार कर रहे थे. मेले में अब देशी ही नहीं, विदेशी कारों और बाइकों के शोरूम भी सज चुके हैं. टैक्स छूट के साथ-साथ जीएसटी स्लैब में हुए बदलाव का भी फायदा ग्राहकों को मिल रहा है.

इसी वजह से लोग बड़ी संख्या में मेले का रुख कर रहे हैं और जमकर खरीदारी कर रहे हैं.
टैक्स में छूट लागू होने के बाद सिर्फ चार दिनों में करीब 4000 गाड़ियों की बिक्री हो चुकी है. इन वाहनों की कुल कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है. इससे मेले में कारोबार पहले से कहीं ज्यादा तेजी पकड़ चुका है.रोड टैक्स में 50 फीसदी की छूट के चलते 20 लाख रुपये तक की कीमत वाली गाड़ियों पर करीब डेढ़ लाख रुपये तक की सीधी बचत हो रही है. यही वजह है कि मध्यम वर्ग और उच्च वर्ग दोनों ही बड़ी संख्या में वाहन खरीद रहे हैं

Next Post

कलेक्ट्रेट में आज दिनभर चलेंगी मैराथन बैठकें

Fri Jan 23 , 2026
ग्वालियर : जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज शुक्रवार को सांसद भारत सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में प्रारंभ हुई। इसी प्रकार स्मार्ट सिटी की जिला स्तरीय एडवायजरी फोरम की बैठक भी सांसद भारत सिंह की अध्यक्षता में दोपहर एक बजे से […]

You May Like