उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

झाबुआ। प्रतिमाह के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन कार्यालय परिसर में किया जाना है। इसी तारतम्य में 1 सितंबर को कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। गायन के पश्चात कलेक्टर नेहा मीना ने कलेक्टर कार्यालय (राजस्व विभाग) के सहायक ग्रेड-2 मोहन सिंह तवंर द्वारा अगस्त 2025 में लेखा शाखा (वित्त-2) में समय सीमा में महत्वपूर्ण बिलों का भुगतान किया गया एवं फाईलों का सही संधारण आदि कार्यों को सुचारु रूप से संपादित करने एवं कार्यालय उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के चतुर्थश्रेणी कर्मचारी इरफान खान द्वारा अगस्त 2025 में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समयबद्धता के साथ समय पर डाक वितरण तथा सौंपे गये कार्यालयीन कार्यों का समय पर निर्वहन करने पर बेस्ट इम्प्लॉय ऑफ द मन्थ का प्रमाण पत्र दिया गया। संपूर्णता अभियान के दौरान आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में सक्रिय योगदान के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएस बघेल, उप संचालक कृषि एवं कल्याण विकास विभाग एनएस. रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग आरएस बघेल एवं जिला योजना अधिकारी हेलन वसुनिया को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने अधिकारी-कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित सभी कर्मचारियों को इसी प्रकार अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिपं सीईओं चौहान, अपर कलेक्टर सीएस सोलंकी, सहायक कलेक्टर आशीष कुमार, समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अन्य जिला अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Next Post

असामाजिक तत्वों ने हटीले हनुमान जी की मूर्ति के साथ की छेड़छाड़

Mon Sep 1 , 2025
सुसनेर। रविवार शाम को सुसनेर में खेड़ा पर स्थित हटीले हनुमान मंदिर में विराजित हनुमान जी की मूर्ति के साथ कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है. यहां असामाजिक तत्वों ने मूर्ति के साथ ही मन्दिर में रखे सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया है. […]

You May Like