आरके रॉय हॉकी अकादमी ने मुंबई स्कूल्स स्पोर्ट्स को 4-0 से हराया

ग्वालियर, 26 जुलाई (वार्ता) मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चौथी हॉकी इंडिया सब-जूनियर महिला अकादमी चैंपियनशिप 2026 के पहले दिन रविवार को स्पोर्ट्स हॉकी अकादमी ऑफ़ खालसा कोलकाता और राजा करण हॉकी अकादमी का मैच ड्रॉ रहा, वहीं आरके रॉय हॉकी अकादमी ने मुंबई स्कूल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। पूल बी का पहला मैच स्पोर्ट्स हॉकी अकादमी ऑफ़ खालसा कोलकाता और राजा करण हॉकी अकादमी के बीच खेला गया, जो 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। सौमी माझी ने फील्ड गोल (47वें मिनट) करके स्पोर्ट्स हॉकी अकादमी ऑफ़ खालसा कोलकाता को बढ़त दिलाई, लेकिन 51वें मिनट में रिया ने राजा करण हॉकी अकादमी के लिए गोल करके स्कोर बराबर कर दिया, जिससे दोनों टीमों ने अंक साझा किए। दूसरे मुकाबले में, आरके रॉय हॉकी अकादमी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए मुंबई स्कूल्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन को 4-0 से हराया। सोनाक्षी कुमारी ने पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल (8वें और 33वें मिनट) किए, जबकि कप्तान शिवानी कुमारी (27वें मिनट) और कृतिका कुमारी (42वें मिनट) ने एक-एक फील्ड गोल करके टीम की बड़ी जीत पक्की की।

Next Post

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों के लिए टीम का चयन मंगलवार को, नीतीश का खेलना संदिग्ध

Sun Jul 26 , 2026
मुंबई, 26 जुलाई (वार्ता) श्रीलंका के खिलाफ होने वाली अवे टेस्ट सीरीज़ के लिए टीम का चयन मंगलवार को किया जाएगा और पूरी संभावना है कि यह मीटिंग वर्चुअल तरीके से होगी। भारत 15 से 27 अगस्त के बीच गाले और कोलंबो में दो टेस्ट मैच खेलेगा। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट […]

You May Like