दतिया उपचुनाव: हाई वोल्टेज ड्रामा!आशुतोष तिवारी ने लिया उमा भारती का आशीर्वाद, डॉ. नरोत्तम ने की शांति की अपील

भोपाल: दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर मध्यप्रदेश की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। एक ओर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया, तो दूसरी ओर पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की। उमा भारती से मुलाकात को भाजपा के लिए अहम राजनीतिक संदेश माना जा रहा है।

इधर, डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। समर्थकों ने चक्का जाम किया, टायर जलाए और कई स्थानों पर पुलिस पर पथराव भी किया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस दौरान एसपी मयूर खंडेलवाल, एडिशनल एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी और जवान घायल हुए। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे दतिया शहर में धारा 163 लागू कर दी है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पार्टी में अपनी बात रखने का एक तरीका होता है और किसी भी तरह की हिंसा या उग्र प्रदर्शन उचित नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बरतने और संगठन के अनुशासन का पालन करने की अपील की। वहीं, प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
दतिया उपचुनाव अब केवल एक चुनाव नहीं रह गया है, बल्कि प्रदेश की सबसे चर्चित राजनीतिक लड़ाई बन चुका है। एक तरफ भाजपा अपने प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी अभियान को गति दे रही है, तो दूसरी ओर विरोध और सियासी बयानबाजी ने इस उपचुनाव को प्रदेश हाई-प्रोफाइल बना दिया दिया है

Next Post

मोबाइल हैक कर खाते से 99 हजार रुपए उड़ाए

Sat Jul 11 , 2026
इंदौर: गांधी नगर थाना क्षेत्र की समर्थ ड्रीम सिटी निवासी बलराम पिता घासीराम जोशी के मोबाइल को हैक कर साइबर ठगों ने उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 99 हजार रुपए निकाल लिए. आरोपियों ने पीड़ित की यूपीआई आईडी का अनधिकृत एक्सेस हासिल कर 10 अलग अलग ट्रांजेक्शन के जरिए […]

You May Like