रंगदारी न देने पर पंच से किया वार

जबलपुर: मदनमहल थाना अंतर्गत रेल्वे स्टेशन के बाहर रंगदारी नहीं देने पर स्टेंड संचालक पर बदमाश ने पंच से हमला कर सिर में चोट पहुंचा दी। पुलिस के मुताबिक शक्ति सोनकर 41 वर्ष निवासी रामपुर छापर थाना गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मदनमहल रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 4 के बाहर वाहन स्टेण्ड चलाता है।

रात वह स्टेण्ड में बैठा तभी शुभम ठाकुर एवं साहिल ठाकुर अपने 2 साथियों के साथ स्टेण्ड आकर उससे जबरदस्ती एक हजार रूपये मांगने लगे, उसने रूपये देने से मना किया तो शुभम ने लोहे के पंच से हमलाकर उसके सिर में चोट पहुॅचा दी एवं अन्य लोगों ने हाथ मुक्कों से मारपीट की। चारों जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

ऑस्ट्रेलिया में निपाह वायरस के प्रकोप पर कड़ी नज़र: स्वास्थ्य मंत्री

Fri Jan 30 , 2026
कैनबरा, 30 जनवरी (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री मार्क बटलर ने शुक्रवार को कहा कि सरकार एशिया में निपाह वायरस के प्रकोप पर कड़ी नज़र रख रही है। श्री बटलर ने नाइन नेटवर्क टेलीविजन को बताया कि ऑस्ट्रेलिया में निपाह वायरस का अब तक कोई मामला सामने नहीं आया है, […]

You May Like