भोपाल: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज आठ मार्च रविवार को सुरुचि नारी शक्ति सम्मान समारोह नवभारत प्रेस परिसर में अपरान्ह चार बजे से आयोजित किया जाएगा.
इस आयोजन में समाज के विभिन क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली तेरह महिलाओं को विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य की अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री कृष्णा गौर मौजूद रहेंगी. विशिष्ट अतिथि के तौर पर महापौर मालवी राय और पूर्व महापौर विभा पटेल उपस्थित रहेंगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरुचि की संपादक पूजा माहेश्वरी करेंगी.
आयोजन में पाडकॉस्टर अनुका तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता पूनम श्रोती, जनजातीय कलाकार चित्रकार-भूरी बाई, सार्वजनिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय नेहा बग्गा, पर्वतारोही मेघा परमार, महिला उद्यमी आशा दावानी, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जैकी, डाइटीशियन वर्षा श्रीवास्तव, कंटेट क्रिएटर सुमिता सिरोठिया, शिक्षाविद ऊषा खरे, चिकित्सक एवं समाजिक कार्यकर्ता रेणु शर्मा, बिजनेस वीमेन प्रमिला झकर और वेगन्स ऑफ भोपाल क्लब की अध्यक्ष रखशा शमीम जाहिद को सम्मानित किया जाएगा.
