विराट कोहली को 5 करोड़ देने का दावा झूठा, प्रवक्ता ने फलाहारी महाराज के आरोपों को बताया बेबुनियाद

वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज के 5 करोड़ रुपये वाले दावे को विराट कोहली के प्रवक्ता ने झूठा और बेबुनियाद बताया है।

प्रवक्ता ने बयान में कहा- विराट प्रेमानंद महाराज के प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा के कारण उनसे मिलने जाते हैं। 5 करोड़ लेकर आश्रम में आने का दावा तथ्यों से परे है।

फलाहारी महाराज ने सीएम योगी को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि एक प्रॉपर्टी डीलर ने प्रचार के लिए विराट को पैसे देकर बुलाया और आश्रम में दो गुट बन गए हैं।

विराट पहली बार जनवरी 2023 में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंचे थे।

Next Post

दहेज प्रताड़ना से हुई महिला की मौत के मामले में पति-सास-ससुर पर प्रकरण दर्ज

Wed Oct 7 , 2026
इंदौर: दहेज प्रताड़ना से महिला की मौत के मामले में हीरानगर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. मर्ग जांच में महिला की मौत सामान्य परिस्थितियों से अलग परिस्थितियों में होना सामने आया. जांच के बाद पुलिस ने इसे दहेज मृत्यु माना है.मामला जनकपुरी, एमआर-10 […]

You May Like