मध्य प्रदेश और राजस्थान के अमरनाथ यात्रियों से भरी बस बालटाल के पास खाई में गिरी, हादसे में 40 श्रद्धालु घायल

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में अमरनाथ यात्रा से लौट रही श्रद्धालुओं की एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण सड़क दुर्घटना में बस में सवार मध्य प्रदेश और राजस्थान के करीब 40 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सोनमर्ग हाईवे पर हुआ हादसा और घायलों की स्थिति

बालटाल बेस कैंप से लौट रही यह बस सोनमर्ग हाईवे पर हरीगनीवान के पास अचानक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों ने त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और सभी घायलों को इलाज के लिए श्रीनगर के एसकेआईएमएस अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान के हैं सभी घायल यात्री

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, इस बस में मध्य प्रदेश के मंदसौर और राजस्थान के विभिन्न जिलों के श्रद्धालु सवार थे। स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों द्वारा घायलों के परिजनों से लगातार संपर्क किया जा रहा है तथा सभी को बेहतर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Next Post

बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, नांदनवाड़ी में ऊर्जा मंत्री के पुतले का दहन

Tue Jul 28 , 2026
पांढुरना:ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से जारी अघोषित बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जुनेवानी, मांगुरली, उमरीखुर्द, मरकवाड़ा, लेंढोरी और कामठीकला सहित कई गांवों के करीब 200 से अधिक लोग नांदनवाड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि खापरे के नेतृत्व में एकत्र हुए और सरकार के […]

You May Like