बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, नांदनवाड़ी में ऊर्जा मंत्री के पुतले का दहन

पांढुरना:ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से जारी अघोषित बिजली कटौती के विरोध में ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जुनेवानी, मांगुरली, उमरीखुर्द, मरकवाड़ा, लेंढोरी और कामठीकला सहित कई गांवों के करीब 200 से अधिक लोग नांदनवाड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि खापरे के नेतृत्व में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऊर्जा मंत्री का पुतला दहन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिदिन 10 घंटे से अधिक बिजली कटौती की जा रही है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, किसानों को सिंचाई में परेशानी हो रही है और फसलों के उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। ग्रामीण क्षेत्रों के लघु उद्योगों पर भी इसका प्रभाव पड़ रहा है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर शांत कराया, जिसके बाद सभी ग्रामीण अपने-अपने गांव लौट गए।

Next Post

डीजीसीए की रिपोर्ट: देश का घरेलू एयर ट्रैफिक 1.4% बढ़कर 8.64 करोड़ पहुंचा, इंडिगो की उड़ानों में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या रही सबसे ज्यादा

Tue Jul 28 , 2026
नई दिल्ली, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जनवरी से जून के बीच देश का घरेलू एयर ट्रैफिक लगभग 1.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 8 करोड़ 64 लाख तक पहुंच गया है। शुरुआती 6 महीनों में इंडिगो का दबदबा और अकासा एयर […]

You May Like