कस्तूरबा गांधी छात्रावास में सर्पदंश से छात्रा की मौत 

सीधी। जिले के कुसमी वनांचल स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में मंगलवार तड़के सर्पदंश की हृदय विदारक घटना सामने आई है। कक्षा 7 वीं की छात्रा पूजा बैगा उम्र 12 वर्ष की नींद में सांप के काटने से मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 4:30 बजे की बताई जा रही है जब पूजा अन्य छात्राओं के साथ कमरे में सो रही थी।

जानकारी के मुताबिक सहपाठी छात्राओं ने पूजा को बेहोश हालत में पाया, जिसके शरीर पर सांप काटने के निशान मौजूद थे। इसी दौरान छात्राओं ने कमरे से एक सांप को भागते हुए देखा। बरामदे में सो रहे छात्रावास चौकीदार को सूचना दी गई, जिसने तत्काल मौके पर पहुंचकर सांप को मार दिया। पूजा को एम्बुलेंस से मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल सीधी रेफर किया गया। लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही पूजा की रास्ते में मौत हो गई। इस घटना ने छात्रावासों में सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। परिजनों व स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।

 

प्रशासन ने दिए जांच के आदेश-

 

घटना की सूचना मिलते ही जिला पंचायत सीईओ अंशुमान राज ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने टीम को छात्रावास भेजकर सुरक्षा, निगरानी, और स्वास्थ्य प्रबंधन की समीक्षा करने को कहा है। प्रशासन ने छात्रावास की मौजूदा व्यवस्थाओं में सुधारात्मक बदलाव करने का आश्वासन दिया है।

Next Post

पात्र हितग्राहियों को लाभ मिले इसके लिये जागरूकता कार्यक्रम करे

Tue Aug 26 , 2025
रीवा।मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ावर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने अपने रीवा प्रवास के दौरान पिछड़ावर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से प्राप्त होने वाली योजनाओं समीक्षा की. उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ मिले तथा अन्य हितग्राही सभी योजनाओं […]

You May Like