कुशाग्र ओझा का नाबाद शतक, भारत अंडर 19 के 253/3

कोलम्बो, 20 जुलाई (वार्ता) कुशाग्र ओझा (नाबाद 103) के शानदार शतक की बदौलत भारत अंडर-19 ने श्रीलंका अंडर 19 के खिलाफ दूसरे युवा टेस्ट के पहले दिन सोमवार को 65 ओवर में तीन विकेट पर 253 रन बना लिए।

श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और उसने अपने दोनों ओपनर खाता खोले बिना गंवा दिए। लेकिन इसके बाद कुशाग्र ने कप्तान यशबर्धन चौहान के साथ तीसरे विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की। यशबर्धन 89 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के लगाए।

कुशाग्र ने फिर मनल चौहान के साथ चौथे विकेट के लिए अविजित 131 रन जोड़े।स्टंप्स के समय कुशाग्र 177 गेंदों में 11 चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 103 रन बना चुके थे जबकि मनल 108 गेंदों में सात चौकों की मदद से नाबाद 55 रन बना चुके थे।

 

 

Next Post

बाइक- ऑटो की भिड़ंत, 3 घायल

Mon Jul 20 , 2026
उमरिया। जिले के मानपुर नगर के चरणगंगा नदी के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है जहां बाइक और ऑटो की भिड़ंत हो गई जिसमें 3 लोग घायल हुए हैं, 2 लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची जहां 108 के […]

You May Like