आबकारी की कार्रवाई, 131 लीटर अवैध शराब जप्त

सिंगरौली ।  जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ  आबकारी विभाग ने व्यापक अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। राज्य स्तरीय उड़नदस्ते और जिला आबकारी बल की संयुक्त टीम ने विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छापेमारी कर 20 प्रकरण दर्ज किए। कार्रवाई में 131 लीटर अवैध शराब तथा 465 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। वहीं लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन मिलने पर 22 सरकारी शराब दुकानों के लाइसेंसियों के विरुद्ध विभागीय प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
यह कार्रवाई कलेक्टर अंकित अस्थाना के नेतृत्व एवं जिला आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई।

विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी मोहल्लों में हाथ भट्टी से महुआ शराब बनाने तथा किराना दुकानों, गुमटियों और लाइसेंसी शराब दुकानों के आसपास अवैध पैकारी की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर संदिग्ध क्षेत्रों को चिह्नित कर छापेमारी और गश्त की गई। दबिश के दौरान महुआ से निर्मित हाथ भट्टी शराब के अलावा देसी और अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई। शराब निर्माण में प्रयुक्त 465 किलो महुआ लाहन का नमूना लेकर उसे विधिवत नष्ट कराया गया। वहीं मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किए गए।
22 लाइसेंसियों के खिलाफ  विभागीय कार्रवाई
यहां बताते चले कि जिले के अधिकांश सरकारी शराब ठेकेदारों के द्वारा खुलेआम जगह-जगह पैकारी चलाई जा रही है। यह बात जगजाहिर है। सम्भ्रांत नागरिको का आरोप है कि इस तरह की अवैध शराब बिक्री होते कभी नही देखा है। जहां शाम ढलते ही जगह-जगह पैकारी चल रही है। आबकारी पुलिस को भलीभांति जानकारी है। इधर आबकारी टीम ने सरकारी शराब दुकानों के निरीक्षण में लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन और निर्धारित नियमों में गड़बड़ी पाए जाने पर 22 लाइसेंसियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई। अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी संतोष यादव और आबकारी उप निरीक्षक नीलिमा मार्को सहित आबकारी बल सक्रिय रहा। विभाग ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Next Post

त्योहारी सीजन में वाहनों की बिक्री 2.2 फीसदी बढ़ी

Mon Nov 23 , 2026
नयी दिल्ली, 23 नवंबर (वार्ता) इस साल 42 दिन के त्योहारी सीजन में देश में वाहनों की खुदरा बिक्री 2.2 प्रतिशत बढ़कर 55,25,490 इकाई पर पहुंच गई। पिछले साल त्योहारी सीजन में देश में कुल 54,05,956 वाहनों का पंजीकरण हुआ था। वाहन डीलरों के शीर्ष संगठन फाडा ने सोमवार को […]

You May Like