बाघ के हमले से दो किसान घायल

 

उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) के पनपथा बफर परिक्षेत्र में बाघ शावक के हमले से दो किसान घायल हो गए हैं। घटना खितौली सर्किल के जगुआ बीट की बताई जा रही है, बताया जाता है कि उक्त घटना तब हुई जब किसान अपने खेतों में रखवाली कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिव दत्त पिता शत्रुधन तिवारी (52) और किशोरा पिता डोमारी गोंड (60) पर अचानक बाघ शावक ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। वहीं शिव दत्त की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए कटनी रेफर किया गया, जबकि किशोरा का इलाज बरही अस्पताल में किया जा रहा है।

घटना के बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और बाघ की निगरानी शुरू कर दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बाघ शावक हो सकता है, जो संभवत: जंगल में भटककर खेतों के आसपास आ गया था। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जंगल के किनारे अधिक सावधानी बरतने की अपील की है। इस घटना ने एक बार फिर मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष को उजागर किया है। क्षेत्र में बाघों की बढ़ती संख्या और उनके प्राकृतिक वास में कमी के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। वन विभाग द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है और स्थानीय लोगों को सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

Next Post

बेवा महिला के दुकान में लगी आग, दुकान जल कर खाक

Wed Feb 12 , 2025
कोरसर कोठार गांव की घटना, मौके पर पहुंचे पटवारी नवभारत न्यूज चितरंगी 12 फरवरी। चितरंगी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरसर कोठार निवासी सुखवंती कोइरी पति स्व. गिरिजा कोइरी के घर में 11-12 फरवरी की दरमियानी रात करीब 12 बजे आग लगने से पूरा दुकान का सामान जलकर खाक हो गया। […]

You May Like