सतना- मैहर के तीन सौ से अधिक स्थानों पर जमीन के रेट बढ़े

सतना, सतना एवं मैहर जिले अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए अचल संपत्ति का अनंतिम मूल्य निर्धारण के संबंध में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में जो बैठक हुई थी। उसमे कुल 3197 लोकेशन को चिन्हित कर प्रस्तावित गाइडलाइन में अनुमोदित किया गया है। प्रस्तावित गाइडलाइन वर्ष 2025-26 के अनंतिम प्रस्ताव तैयार कर आम जनता से सुझाव प्राप्त करने और आमजन के अवलोकन के लिए एनआईसी की बेवसाइट पर भी रखी गई है। जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में उप जिला मूल्यांकन समिति सतना, नागौद, रामपुर बघेलान, मैहर और अमरपाटन से प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा एवं विश्लेषण किया गया। प्रस्तावित गाइडलाइन वर्ष 2025-26 में कुल 3145 लोकेशन थी। जिनमें से वर्तमान में 53 नई लोकेशन जोडते हुए और 1 लोकेशन हटाते हुए कुल 3197 लोकेशन प्रस्तावित गाइडलाइन में यथावत अनुमोदित की गई है। इनमें 877 शहरी लोकेशन में से 364 लोकेशन में वृद्धि और 2274 ग्रामीण लोकेशन में से 1101 लोकेशन पर वृद्धि के प्रस्तावों पर चर्चा उपरांत अनुमोदन किया गया। इन लोकेशन में नगरीय क्षेत्र के भूखण्ड की कुल 364 लोकेशनों में वृद्धि प्रस्तावित है। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र के कृषि भूमि की 134 लोकेशन में वृद्धि प्रस्तावित है। ग्रामीण क्षेत्र के भूखण्ड की कुल 1101 लोकेशन में वृद्धि हुई है।

Next Post

पन्ना की बाघिन माधव राष्ट्रीय उद्यान के लिए रवाना

Mon Mar 10 , 2025
पन्ना, 10 मार्च  मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर की बाघिन को आज सुबह शिवपुरी जिले के माधव टाइगर रिज़र्व के लिए रवाना किया गया। इस युवा बाघिन को पांच मार्च को ट्रेंकुलाइज कर बड़गड़ी स्थित बाड़े में आब्जर्वेसन के लिए रखा गया था। बाघिन का बर्ताव और स्वास्थ्य सब कुछ सामान्य […]

You May Like