बालेंदु की मुहब्बत की दुकान चलने लगी

ग्वालियर। किसी जमाने में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला इन दिनों मोहब्बत की दुकान चला रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू किये गये मोहब्बत की दुकान के अभियान के बाद उन्होंने ग्वालियर में इसकी शुरूआत की है और ग्वालियर में दिग्गज कांग्रेसी उनकी मोहब्बत की दुकान में जुड़ने लगे हैं।

शुक्रवार को पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता बालेन्दु शुक्ला ने अपने गांधी रोड स्थित निवास पर मोहब्बत की दुकान के नाम पर दिग्गज कांग्रेसियों को भोजन पर एकत्र किया। इसमें आपसी सदभाव, सहयोग के अलावा कांग्रेस के लिये आगामी रणनीति पर भी चर्चा हुई। मोहब्बत की दुकान के नाम पर एकत्र हुये कांग्रेसी बेहद उत्साहित थे। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि पूर्व मंत्री बालेन्दु के प्रयास सराहनीय है और कांग्रेसजन एकत्र भी होने लगे हैं। इससे पार्टी में नई ऊर्जा व उत्साह का संचार हुआ हैं।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, पूर्व अध्यक्ष चंद्रमोहन नागोरी, प्रकाश शर्मा, राम सिंह चौहान, केके समाधिया, अशोक प्रेमी, प्रकाशवीर शर्मा, पूर्व प्रदेश महामंत्री लतीफ खां मल्लू, पूर्व प्रदेश सचिव प्रेम सिंह कौरव, पूर्व प्रदेश सचिव रवि चौकोटिया, पूर्व प्रदेश सचिव रंजीत तोमर, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी भोला पाल, धर्मेंद्र कुशवाहा एडवोकेट, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश शर्मा, राजेश भदौरिया, लाल सिंह कुशवाहा, सुभाग दीक्षित, नगरपाल आर्य, धर्मेंद्र शर्मा, एमडी शर्मा, धर्मेन्द्र हर्षाना, आशिफ अली, घनश्याम राजपूत, राजीव शर्मा, रमेश नायक, देवेन्द्र पांडे, घोरु दादा, परमानंद शर्मा, सुदामा शर्मा आदि उपस्थित थे।

Next Post

लाल पट्टेवाले के साथ नए कलेक्टर डीपीसी के दफ्तर में अचानक पहुंचे

Fri Jan 31 , 2025
नवभारत न्यूज खंडवा। नए कलेक्टर ऋषव गुप्ता का वर्किंग स्टाइल सबको जानना जरूरी है। वे कहीं भी, कभी भी पहुंच जाते हैं। ड्यूटी के घंटे जिले में काम करने कर्मियों और अधिकारियों को भूल जाने चाहिए। चार्ज लेने पहुंचे तो कलेक्ट्रेट के बाजू में जिला शिक्षा केंद्र सर्व शिक्षा अभियान […]

You May Like