दो वर्ष से फरार इनामी आरोपी को डेढ़ हजार किमी दूर से उठा लाई पुलिस

रीवा, दो वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को रीवा जिले की गुढ़ पुलिस ने डेढ़ हजार किलो मीटर दूर से पकड़ कर थाने ले आई है. पकड़े गए आरोपों के ऊपर पुलिस अधीक्षक रीवा द्वारा 7000 का इनाम घोषित किया गया था आरोपी को पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया जा रहा है.

इस पूरी कार्रवाई के संबंध में गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि एसपी गुरकरण सिंह के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय हिमाली पाठक के मार्गदर्शन में गुढ़ पुलिस द्वारा बीते दो वर्षों से फरार आरोपी को डेढ़ हजार किलोमीटर दूर महाराष्ट्र से पडक़र लाया गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी ग्राम हरदी निवासी कैलाश शुक्ला है जिसके ऊपर पुलिस अधीक्षक ने 7000 का इनाम घोषित कर रखा था पकड़ा गया आरोपी पशु अधिनियम के तहत दर्ज मामले में फरार था और महाराष्ट्र में फरारी काट रहा था मुखबिर से मिली सूचना के बाद उसे गिरफ्तार कर रीवा लाया गया है.

Next Post

पुणे की लडकी को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले युवक को पांढुरना से पकडकर ले गई पुलिस

Sat Aug 1 , 2026
पांढुरना, महाराष्ट्र के पुणे की एक लडकी को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने के बाद वहां से भागकर आने वाले युवक को आज पुलिस ने पांढुरना से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार पांढुरना नगर का सूरज घोड़े नामक युवक महाराष्ट्र […]

You May Like