दतिया: दतिया के ऊनाव बालाजी मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने ऐतिहासिक सूर्य मंदिर को निशाना बनाते हुए मंदिर का कीमती खजाना लूट लिया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।जानकारी के अनुसार चोरों ने मंदिर से लगभग 15 लाख रुपए के सोने चांदी के यंत्र और नकदी पर हाथ साफ किया है।
मंदिर परिसर में लगे सुरक्षा कैमरे भी चोरों ने ध्वस्त कर दिए जिससे सुराग खोजना मुश्किल हो गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा का माहौल है और मंदिर के पास जाम लगा दिया है। उनका कहना है कि प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा की कमी के चलते चोरों को ऐसा दुस्साहस करने का मौका मिला। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
