सीधी:सीधी जिले में एलपीजी गैस की कमी लगातार बढ़ती जा रही है। घन्टो इंतजार के बाद उपभोक्ताओं को सिलेंडर नही मिला तो नाराज उपभोक्ता कलेक्टर बंगला के सामने खाली गैस सिलेंडर लेकर के पहुंच गए ।वहीं अन्य स्थानों पर भी काफी संख्या में लोग सिलेंडर के साथ जमा है। लेकिन किसी को भी एलपीजी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है ।लोगों ने बताया कि सप्ताह भर से अधिक समय हो गया , गोदाम से हर जगह चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो रहा है.
शासन प्रशासन द्वारा सूचना जारी की जाती है कि पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस उपलब्ध है लेकिन यह दावा अब खोखला होता जा रहा है लोग परेशान हो रहे हैं चक्कर लगा रहे हैं घरों में बच्चों के लिए टिफिन नहीं बन पा रही है। आसपास से कितने दिन काम चलेगा यह भी हैरानी की बात है कुल मिलाकर के सब के साथ वही समस्या है घरेलू गैस की चिंता सुबह से शाम तक बनी रहती है और उन्हें घरेलू गैस नहीं मिल पा रही है प्रशासन की ओर से एसडीएम राकेश शुक्ला मोर्चा संभालते हुए कहा कि हर जगह रसोई गैस उपलब्ध है कलेक्टर बंगला आने से रसोई गैस नहीं मिलेगी ,
इस पर लोगों ने कहा कि लेकिन गोदाम में भी उपलब्ध नहीं है और सड़क के किनारे जहां वितरण स्थान है वहां भी उपलब्ध नहीं है तो ऐसे में क्या माना जाए कि लोगों को गैस सिलेंडर कब तक में मिलेगा और उनकी समस्या का कब तक समाधान हो पाएगा।
