जेडेन डीलिओन ने अपने घरेलू मैदान पर क्विंसी विल्सन को पछाड़कर जीता 400 मीटर दौड़ का खिताब

यूजीन (अमेरिका) 08 अगस्त (वार्ता) अमेरिका के धावक जेडेन डीलिओन ने विश्व एथलेटिक्स अंडर -20 चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों की 400 मीटर दौड़ के फाइनल में आखिरी सेकंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। शुक्रवार को हुए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के लींडर्ट कोकेमोर आखिरी मोड़ तक आगे चल रहे थे, लेकिन आखिरी कुछ मीटर में घरेलू स्टार्स जेडेन ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। डीलिओन ने 44.47 सेकेंड चैंपियनशिप रिकॉर्ड के साथ विल्सन को हराया।

अपनी जीत को लेकर डीलिओन ने मीडिया से कहा, “मैंने देखा कि वह 300 मीटर पर मेरे करीब आ रहा था। मुझे पता था कि उसका तीसरा 100 मीटर का हिस्सा मज़बूत है। मैंने वीडियो देखे थे, मैंने ध्यान से देखा और इंतज़ार किया। जब वह तेजी से आगे बढ़ा, तो मैंने भी अपनी रफ़्तार बढ़ाई। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मेरी ट्रेनिंग एकदम सही रही, इसलिए सब कुछ मुझ पर और इस जीत को हासिल करने पर निर्भर था।”

विल्सन 44.62 सेकंड के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ समय के बावजूद दूसरे स्थान हासिल किया। दक्षिण अफ्रीका के उभरते हुए धावक कोकेमोर को भी शायद और ट्रेनिंग की जरूरत है। वह 44.96 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “रेस का अनुभव बहुत अच्छा रहा। मैं अब वापस ट्रेनिंग में लगूंगा और कल (पुरुषों की 4×400 मीटर रेस) के लिए तैयार होऊंगा। मैं खुश हूं। मेरा अगला कदम कॉलेज वापस जाना और काम में जुटना है।”

.....

Next Post

बड़ी खबर: भोपाल मास्टर प्लान का ड्राफ्ट तैयार, अब सरकार के फैसले का इंतजार

Sat Aug 8 , 2026
  भोपाल के मास्टर प्लान का ड्राफ्ट तैयार होकर प्रदेश सरकार को सौंप दिया गया है। अब नए मास्टर प्लान को लेकर जल्द फैसला होने की उम्मीद है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा की जाएगी। प्रस्तावित मास्टर प्लान के लागू होने के बाद भोपाल के विकास […]

You May Like