पंजाबी परिषद का 16वां परिचय सम्मेलन 28 को

ग्वालियर। पंजाबी परिषद समिति ग्वालियर का सोलवा युवक युवती परिचय सम्मेलन 28 दिसंबर, रविवार को सहयोग गार्डन रमटापुरा ग्वालियर पर प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। जानकारी देते हुए समिति के संरक्षक कुलवीर भारद्वाज अध्यक्ष अशोक मरवाह प्रमिला मरवाह सचिव जीके सूरी ने बताया कि पंजाबी परिषद समिति के कार्यालय पाटणकर बाजार में अभी तक 225 युवक युवती के बायोडाटा आ चुके हैं जिसमें 7 रिश्ते तय हो चुके हैं। कार्य को सफल बनाने समिति के सदस्य प्रतिदिन 11 बजे से 2 बजे तक कार्यालय में कार्यरत रहते हैं जिनमें उपाध्यक्ष नरेंद्र बेदी कोषाध्यक्ष आत्म प्रकाश मोंगिया, कुलभूषण गंभीर, राजपाल खुराना, आलोक चिचड़ा, परमजीत सिंह सिद्धू, प्रीती अरोरा, रीता मल्होत्रा, सपना वाधवा, संध्या चिचरा, राधा ठकराल, लक्ष्मी जुनेजा, रीना गंडोत्रा,मोनिका अरोड़ा, सुनीता शर्मा, ललित बेरी आदि सदस्यों का सहयोग रहता है।

Next Post

भारत और फिलीपींस तटरक्षकों की पहली वार्षिक द्विपक्षीय बैठक, समुद्री सुरक्षा सहयोग होगा और मजबूत

Tue Dec 2 , 2025
नई दिल्ली। भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और फिलीपीन तटरक्षक बल (PCG) के बीच पहली वार्षिक द्विपक्षीय बैठक आज मनीला, फिलीपींस में आयोजित हुई। यह बैठक 22 अगस्त 2023 को हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य समुद्री खोज और बचाव (SAR), समुद्री कानून प्रवर्तन, समुद्री प्रदूषण […]

You May Like