सिंगरौली:जिले में सक्रिय मानसून का असर व्यापक तौर पर है। शनिवार के रात से ही ऊर्जाधानी में रूक-रूक कर बारिश का दौर चल रहा था कि रविवार की देर शाम करीब 6 बजे से लेकर समाचार लिखे जाने तक बैढ़न समेत पूरे जिले में बारिश का दौर चलता रहा। इस दौरान बैढ़न इलाके में दो घंटे तक बिजली के कट जाने से शहर ब्लैक आउट रहा।
गौरतलब है कि जले में मानसून इन दिनों काफी सक्रिय है और शनिवार की रात से ही जिले के अधिकांश भागों में रूक- रूक कर बारिश का दौर चलता रहा। आज दिन रविवार की देर शाम करीब 6 बजे से लेकर रात 9 बजे तक मूसलाधार बारिश होती रही। इस दौरान जहां शहर की नालियां तमतमा गई। वही जिले के अधिकांश नदी-नाले उफान पर हैं। इतना ही नही बैढ़न इलाके में बारिश के दौरान बिजली भी गुल हो गई। जहां शहर ब्लैक आउट रहा। फिलहाल अभी भी बारिश थमने का नाम नही ले रही है।
