होली के बाद यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन झांसी से निजामुद्दीन तक चलाई

ग्वालियर: होली के बाद यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाई हैं। यह ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन दिल्ली के बीच संचालित की जा रही हैं, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 01823 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से शुरू कर दी गई है, जो 8 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी और कुल पांच फेरे लगाएगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 01824 निजामुद्दीन से 9 मार्च तक प्रतिदिन संचालित होगी, यह भी पांच फेरे पूरे करेगी। यह विशेष ट्रेन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से दोपहर 3.45 बजे रवाना होगी और दतिया स्टेशन पर 4.08 बजे, डबरा स्टेशन पर 4.28 बजे और ग्वालियर स्टेशन पर शाम 5.20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद यह मुरैना, धौलपुर, आगरा, मथुरा और कोसीकलां होते हुए रात 11.25 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन निजामुद्दीन से सुबह 4.10 बजे प्रस्थान करेगी। यह विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए ग्वालियर स्टेशन पर सुबह 11.30 बजे पहुंचेगी और दोपहर 2.45 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी।

Next Post

भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर योगी आदित्यनाथ ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

Sat Mar 7 , 2026
लखनऊ, 7 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, वरिष्ठ राजनेता, देश के पूर्व गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत को याद करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। मुख्यमंत्री ने […]

You May Like