प्लॉट में तिरपाल में लिपटा मिला अधेड़ का शव

सतना: मैहर जिले के मुकुंदपुर में एक प्लॉट मालिक का शव तिरपाल में लिपटा मिला। मृतक की पहचान महिपाल साकेत (52) के रूप में हुई। वह ग्राम मरइला, तहसील सिरमौर, रीवा के निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिपाल अपनी बेटी और दामाद रजनीश साकेत के साथ मुकुंदपुर में रह रहे थे। वह यहां एक प्लॉट खरीदकर मकान का निर्माण करा रहे थे।

सोमवार रात करीब 11 बजे वह अपने बेटे निखिल के साथ प्लॉट पर पहुंचे थे। वहां सीमेंट, गिट्टी, ईंट और बालू की निगरानी के लिए महिपाल प्लॉट पर ही रुक गए। निखिल पास में स्थित बहन-जीजा के घर चले गए।सुबह जब लोगों ने महिपाल को बेसुध देखा, तो परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने उन्हें मृत अवस्था में पाया। इसके बाद मुकुंदपुर चौकी पुलिस को सूचित किया गया।

Next Post

ननि के लेखा-फायर अधिकारी का स्थानांतरण

Wed Jun 18 , 2025
सतना : राज्य शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्रालय द्वारा स्थानांतरण सूची जारी करते हुए नई पदस्थापना की गई है. जारी सूची में एक ओर जहां 3 अधिकारियों को सतना भेजा गया है. वहीं दूसरी ओर 5 अधिकारियों को सतना से दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है.राज्य शासन के […]

You May Like