ननि के लेखा-फायर अधिकारी का स्थानांतरण

सतना : राज्य शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्रालय द्वारा स्थानांतरण सूची जारी करते हुए नई पदस्थापना की गई है. जारी सूची में एक ओर जहां 3 अधिकारियों को सतना भेजा गया है. वहीं दूसरी ओर 5 अधिकारियों को सतना से दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है.राज्य शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्रालय द्वारा जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार नगर निगम सतना के फायर अधिकारी राम प्रसाद परमार को सिंगरौली भेजा गया है.

इसी कड़ी में ननि में बतौर लेखाधिकारी पदस्थ रहे श्यामपाल सिंह का स्थानांतरण कटनी के लिए किया गया है. इसके साथ ही ननि सतना में पदस्थ रहे सहायक राजस्व अधिकारी हरि मित्र श्रीवास्तव को सतना से सिंगरौली भेजा गया है. वहीं सतना ननि की सहायक राजस्व निरीक्षक श्रीमती श्रद्धा श्रीवास्तव और  राजस्व उप निरीक्षक दिनेश त्रिपाठी को रीवा भेजा गया है. इसके अलावा स्वच्छता अधिकारी अरविंद प्रताप सिंह को रतलाम से सतना स्थानांतरित किया गया है. जबकि सहायक राजस्व निरीक्षक रवि पाण्डेय को बुरहानपुर से और श्रीमती कायनात परवीन को भोपाल से सतना ननि में भेजा गया है.

Next Post

सतना अदालत का फैसला हाईकोर्ट से निरस्त

Wed Jun 18 , 2025
जबलपुर: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सेशन कोर्ट सतना के उस फैसले को निरस्त कर दिया, जिसमें आवेदक को उसकी चोरी गई संपत्ति वापस करने से इनकार कर दिया गया था। जस्टिस संजय द्विवेदी की एकलपीठ ने कहा कि केवल आयकर विभाग की आपत्ति पर ट्रायल कोर्ट ऐसा आवेदन निरस्त नहीं कर […]

You May Like