नौकरी का झांसा देकर 23 लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली: बरगवां थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। आरोपी ने 31 लोगों से करीब 23 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की थी।पुलिस के मुताबिक बड़ोखर निवासी साहेबलाल बैस (20) बेरोजगार युवाओं को कलिंगा कंपनी खड़िया में नौकरी दिलाने का लालच देकर उनसे पैसे वसूलता था। इस काम में उसका साथी सिद्धार्थ सिंह भी शामिल था और दोनों मिलकर योजनाबद्ध तरीके से लोगों को ठगते थे।

मामले की शुरुआत पीड़ित अंकित विश्वकर्मा की शिकायत से हुई, जिस पर बरगवां थाना में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी खुद को कंपनी से जुड़ा बताकर लोगों का विश्वास जीतता और उनसे मोटी रकम ऐंठता था।लंबे समय तक नौकरी न मिलने पर पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ और उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद सोमवार को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।फिलहाल पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है। कार्रवाई में थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Next Post

एनटीपीसी कॉलोनी में धू-धूकर जल गई कार

Tue Mar 31 , 2026
सिंगरौली: एनटीपीसी विंध्यनगर कॉलोनी के एनएच-1 क्षेत्र में सोमवार की शाम के वक्त एक खड़ी कार में अचानक आग लगी और देखते ही देखते कार धू-धूकर जल गई। हालांकि सीआईएसएफ एवं दमकल जब तक में पहुंचता, तब तक में कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार […]

You May Like