कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सत्याग्रह स्थल पहुंचने से रोक रहा प्रशासन

अशोकनगर: अशोकनगर में आज आयोजित हो रहे कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह आंदोलन से पूर्व राधौगढ़ विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री जयवर्धन सिंह ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान जयवर्धन सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ सभी नेता गिरफ्तारी देंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कर दी है। मंडी तक आने के लिए सिर्फ एक रास्ता खुला रखा गया है जबकि कार्यक्रम में प्रदेश भर से 15 हजार लोग शामिल होंगे। सिंह ने उम्मीद जताई है कि पुलिस कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक आने देगी।

Next Post

मंत्री प्रतिमा बागरी के दादा जीवनदास बागरी का निधन, गांव हरदुआ में हुआ अंतिम संस्कार

Tue Jul 8 , 2025
सतना: मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के दादा जीवनदास बागरी का 6 जुलाई को निधन हो गया। वे एक सम्मानित और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति थे। उनका अंतिम संस्कार 7 जुलाई 2025 को प्रातः 10 बजे उनके गृह ग्राम हरदुआ में पूरे विधि-विधान से संपन्न […]

You May Like