सतना: मध्य प्रदेश शासन की राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के दादा जीवनदास बागरी का 6 जुलाई को निधन हो गया। वे एक सम्मानित और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति थे। उनका अंतिम संस्कार 7 जुलाई 2025 को प्रातः 10 बजे उनके गृह ग्राम हरदुआ में पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ।
अंतिम संस्कार के दौरान भावुक माहौल रहा। मंत्री प्रतिमा बागरी सहित स्व. जीवनदास बागरी का पूरा परिवार उपस्थित रहा, जिनमें पुत्री श्रीमती रीटा बागरी,पुत्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य जय प्रताप बागरी,विजय प्रताप बागरी, नाती अनिल बागरी, शिवम बागरी, रिषभ बागरी, प्रशांत बागरी प्रमुख रूप से शामिल थे। उन्होंने अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़कर गांव, समाज और जिले को गहरा शोक दे दिया है। इस दुखद अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, परिजन एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
