जम्मू में झज्जर कोटली के पास बस पलटने से आठ यात्री घायल

जम्मू 19 जुलाई (वार्ता) जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर के बाहरी इलाके झज्जर कोटली के पास शनिवार को एक बस के पलटने से कम से कम आठ यात्री घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि उधमपुर से जम्मू जा रही एक बस झज्जर कोटली के पास चालक के नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना की सूचना मिलने के द पुलिस टीम स्थानीय लोगों के साथ तुरंत हरकत में आयी और बचाव अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गयी है।

 

Next Post

कश्मीर में दस ठिकानों में सीआईके का तलाश अभियान जारी

Sat Jul 19 , 2025
श्रीनगर 19 जुलाई (वार्ता) जम्मू कश्मीर पुलिस की आतंकवाद रोधी शाखा का आतंकवाद के एक मामले के सिलसिले में घाटी के कई स्थानों पर तलाश अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) का कश्मीर घाटी के चार जिलों में 10 स्थानों […]

You May Like