कश्मीर में दस ठिकानों में सीआईके का तलाश अभियान जारी

श्रीनगर 19 जुलाई (वार्ता) जम्मू कश्मीर पुलिस की आतंकवाद रोधी शाखा का आतंकवाद के एक मामले के सिलसिले में घाटी के कई स्थानों पर तलाश अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) का कश्मीर घाटी के चार जिलों में 10 स्थानों पर तलाश अभियान जारी है। समन्वित छापेमारी आज सुबह शुरू हुई और यह क्षेत्र में सक्रिय एक आतंकवादी स्लीपर सेल तथा भर्ती मॉड्यूल की जाँच के तहत की जा रही है।

कश्मीर के जिन चार जिलों के 10 ठिकानों पर तलाशी चल रही है उनमें गंदेरबल में छह, बडगाम में दो और श्रीनगर तथा पुलवामा में एक-एक ठिकाना शामिल है।

अधिकारियों ने कहा कि यह मामला आतंकवादी गतिविधियों में मदद करने के संदिग्ध व्यक्तियों से संबंधित है, जिसमें आतंकवादी समूहों में भर्ती भी शामिल है।

छापेमारी से संबंधित अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। अभियान अभी भी जारी है।

Next Post

बाजरा किसानों को प्रोत्साहित करने में जुटी योगी सरकार

Sat Jul 19 , 2025
लखनऊ, 19 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार पौष्टिकता से भरपूर श्रीअन्न की प्रमुख फसल बाजरा के उत्पादन को लेकर किसानो का लगातार उत्साहवर्धन कर रही है। उत्तर प्रदेश में धान, गेहूं एवं मक्का के पश्चात लगभग 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बाजरा की खेती की जाती है। बाजरा के दानो […]

You May Like