जिले के 59 खरीदी केन्द्रो में होगी धान की खरीदी

रीवा:किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए शासन द्वारा किसानों से निर्धारित समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जाएगा.उपार्जन के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीयन होना आवश्यक है. ऑनलाइन पंजीयन 10 अक्टूबर तक किया जा रहा है.

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि किसान ग्राम पंचायत कार्यालय के सुविधा केन्द्र, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय, सहकारी समितियों एवं खरीदी केन्द्रों में नि:शुल्क पंजीयन करा सकते हैं. जिले में 59 धान खरीदी केन्द्रों में किसानों का पंजीयन किया जा रहा है. अब तक 11309 किसानों ने पंजीयन कराया है. एमपी किसान एप अपने एन्ड्रायड मोबाइल पर डाउनलोड करके किसान स्वयं पंजीयन कर सकते हैं.

Next Post

जेयू: गजराज सिंह बने वर्ल्ड पैरा गेम्स 2025 के कोऑर्डिनेटर

Sat Sep 27 , 2025
ग्वालियर: भारत इस वर्ष नई दिल्ली में 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है जो आज से 6 अक्टूबर तक आयोजित हो रही है। खेल मंत्रालय और आयोजक समिति ने इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में तैयारियों को गति देने के लिए जेयू के खेल विभाग के प्रशिक्षक डॉ.गजराज […]

You May Like