जनगणना के तहत मकानों का सूचीकरण

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के के निर्देशानुसार जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत घर-घर जाकर मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है. हालांकि प्रथम चरण 1 मई से प्रारंभ होगा, जो 30 मई तक चलेगा. पर प्रथम चरण का कार्य अभी से ही प्रारंभ कर दिया है, ताकि कार्य को समय से पहले ही पूर्ण किया जा सके.

प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा. इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी. आंकड़ों का संकलन मोबाईल एप के माध्यम से किया जाएगा. साथ ही नागरिकों को स्वयं अपना डेटा भरने की सुविधा देने के लिए स्व-गणना वेब पोर्टल विकसित किया जा रहा है. जनगणना 2027 में खास बात यह है कि जनगणना की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी. जन गणना प्रक्रिया में नागरिक स्वयं स्व-गणना पोर्टल पर अपनी जानकारी भर सकते हैं. जनगणना के दौरान गणक के घर आने पर उन्हें यह जानकारी देनी होगी तब इस जानकारी को डिजिटल संकलित करेंगे. नागरिक 16 से 30 अप्रैल तक जानकारी स्व-गणना पोर्टल पर भर सकेंगे. सभी जानकारियां गोपनीय रहेंगी और न्यायालय, जांच या अन्य प्रयोजन के लिए साक्ष्य के रूप में उपयोग नहीं की जा सकेंगी.

 

Next Post

विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका

Mon Mar 2 , 2026
सीहोर। पीएमश्री महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया. जिसमें विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की निर्णायक एवं सशक्त भूमिका को रेखांकित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा द्वारा किया गया. तत्पश्चात डॉ. मॉली थॉमस ने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती सहभागिता एवं […]

You May Like

मनोरंजन