अज्ञात वाहन की चपेट में आने से किसान की हुई दर्दनाक मौत

पांढुरना। खेत से घर लौट रहे किसान को अज्ञात तेज रफ्तार बोलेरो वाहन द्वारा ग्राम बड़चिचोली के पास रौंद दिया,जिससे किसान की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर फरार वाहन तथा चालक की तलाश में जुट गई है ।

ग्राम बड़ चिचोली निवासी किसान अजाबराव धारपुरे 55 प्रतिदिन की तरह रविवार को भी अपने पुश्तैनी खेत में दिन भर काम करने के बाद अपनी दोपहिया वाहन से शाम को वापस घर लौटते समय ग्राम के पास नागपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास के पास डोबले ढाबे के सामने तेज रफ्तार बोलेरो वाहन द्वारा उक्त किसान को टक्कर मार फरार हो गया,जिससे किसान की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,सूचना मिलते ही बड़चिचोली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कार्यवाही बाद मृतक किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए पांढुरना नगर जिला मुख्यालय पहुचाकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर घटना के बाद से वाहन लेकर फरार हुए बोलेरो वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

 

Next Post

आधुनिक प्रगति के साथ आध्यात्मिक उन्नति का संतुलन जरूरी : आचार्य समयसागर

Mon Aug 31 , 2026
भोपाल। युवाओं को सही दिशा देने और उन्हें जीवन के वास्तविक उद्देश्य से परिचित कराने के लिए युवा सम्मेलनों की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। जैन संत आचार्य श्री समयसागर जी महाराज ने भोपाल में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज के युवाओं को आधुनिक प्रगति के साथ […]

You May Like

Play sound