जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत लम्हेटा घाट में डूबे युवक का शव उतराता मिला। पुलिस के मुताबिक देवकुमार कोल 27 वर्ष पिपरिया बनियाखेडा माढोताल ने बताया कि उसका बडा भाई संदीप कोल 36 वर्ष उसकी दीदी के ससुर की खारी विर्जन में नर्मदा नदी आये थे।
नर्मदा नदी में नहाते समय पैर फिसलने से नर्मदा नदी के बहाव के कारण नर्मदा नदी में डूब गये है। सूचना पर गुमइंसान कायम कर जांच में लिया गया। गोताखोरों की सहायता से तलाश करवाई जा रही थी। संदीप कोल का शव नर्मदा नदी के पानी में उतराते हुये दिखा। जिसे बाहर निकाला गया।
