नयी दिल्ली 19 अगस्त (वार्ता) विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
श्री रेड्डी के नाम की घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को यहां गठबंधन की एक बैठक के बाद की। श्री रेड्डी का मुकाबला सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी सी.पी. राधाकृष्णन से होगा।
उपराष्ट्रपति के चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त है और मतदान नौ सितंबर को कराया जाएगा। मतगणना उसी दिन करायी जाएगी।
उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के निर्वाचन मंडल में राज्यसभा सभी सदस्य और लोकसभा के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं। निर्वाचक मंडल में राजग के समर्थन सदस्यों का बहुमत है।
Next Post
भोपाल से लापता महिला इंदौर में मिली सुरक्षित
Tue Aug 19 , 2025
इंदौर: कटनी जाने के दौरान 7-8 अगस्त को लापता हुई अर्चना तिवारी सुरक्षित मिल गई हैं। जानकारी के मुताबिक वह इंदौर में परिजनों के संपर्क में आ गई हैं। परिजन ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि महिला सकुशल है। परिजनों से […]

You May Like
-
12 months ago
रात्रि विश्राम के बाद मंदिर लौटे भगवान जगदीश
