सीहोर। सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में विजयदशमी का पर्व मनाया गया. इस मौके पर आनंद मेले का आयोजन किया गया. मेले में छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों एवं खाद्य सामग्रियों के स्टॉल सजाए थे. छात्राओं ने गरबा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थितजनों का मन मोह लिया. कार्यक्रम में रावण दहन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. इस अवसर पर शाला प्रबंधक सत्येंद्र शर्मा, प्राचार्य डॉ. विनीत गाबा, अशोक त्रिपाठी, संदीप मौर्य आदि उपस्थित थे.
विजयदशमी पर्व पर छात्राओं ने दी गरबे की प्रस्तुतियां
